Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 10:44 AM
सहारनपुर में पिछले महीने ठाकुरों और दलितों के बीच हुई जातीय हिंसा की आंधी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है...
सहारनपुरः सहारनपुर में पिछले महीने ठाकुरों और दलितों के बीच हुई जातीय हिंसा की आंधी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन एक नई मुसीबत पुलिस के सामने आ रही है। अब इस हिंसा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग की जा रही है।
सहारनपुर में अम्बेडकर जयंती के दौरान हुई जातीय हिंसा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में अब दलित महिलाएं भी आ गई है। ये महिलाएं जेल में बंद चंद्रशेखर की रिहाई की मांग रही है। चंद्रशेखर की रिहाई के लिए महिलाओं ने गुरूवार को तहसील का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने इसके साथ ही तहसील पर गेट पर तालाबंदी कर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर जाम भी लगाया।
वहीं पुलिस को जब इस बाबत सूचना मिली तो उसने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन सभी कोशिश बेकार महिलाओं के द्वारा लगाए जाम ने गाड़ियों के पहिए रोक दिए। हाइवे पर कई किमी तक लगे इस जाम से परेशान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
UP SAMACHAR की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-