खाना परोसने में हुई देरी तो पति ने पत्नी की कनपटी पर रखी रिवाल्वर और चला दी गोली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2017 01:40 PM

delay in serving food husband revolver placed on bride shoulder shot

क्या इंसान का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि वो जरा सी चूक होने पर किसी की भी जान का दुश्मन बन जाए। ताजा मामले अनुसार गाजियाबाद में....

गाजियाबादः क्या इंसान का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि वो जरा सी चूक होने पर किसी की भी जान का दुश्मन बन जाए। ताजा मामले अनुसार गाजियाबाद में एक महिला के पति ने महज खाना परोसने में हुई देरी के चलते उसे गोली मार दी। जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी पति के शराब पीने से थी नाराज
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अशोक कुमार है और वो ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े 11 वह शराब पीकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही पत्नी सुनैना ने शराब पीने के कारण नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अशोक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए दोनों शांत हो गए।

खाना लाने में हुई देरी, पति ने चला की गोली
फिर अशोक ने पत्नी से खाना मांगा तो खाना लाने में कुछ देरी हो गई, जिसे लेकर दोनों फिर उलझ गए। आरोप है कि अशोक ने गुस्से में तमंचा निकालकर पत्नी को गोली मार दी। गोली लगते ही सुनैना जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अशोक के बेटे रिंकू ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानिए आरोपी ने पुछताछ में क्या कहा
एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के नशे में होने व पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। पुछताछ में आरोपी ने नशा उतरने के बाद सबसे पहले अपनी पत्नी का हाल पूछा और उसका अच्छा से अच्छा इलाज करवाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि उससे नशे में गोली चल गई थी।

UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!