Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 09:35 AM
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र में एक स्कार्पियो वाहन के पलटने से....
बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र में एक स्कार्पियो वाहन के पलटने से उसपर सवार 3 बारातियों की मृत्यु हो गई जबकि 5 घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रावस्ती एवं बहराइच जिले की सीमा पर शाम शादी के बाद बारातियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर ललितपुर के पास पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायल 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें 2 की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उनके पीछे आ रहे अन्य बाराती उन्हें निकालकर पहले ही ले गए थे। मृतकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।