भू-माफियाओं के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 05:56 PM

बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में स्थित अनाज मंडी के पशु प्याऊ पर भू-माफियाओं ने अपना कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं मंडी के व्यपारियों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थल प्याऊ का भू-माफियाओं ने फर्जी बैना...

बुलन्दशहरः बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में स्थित अनाज मंडी के पशु प्याऊ पर भू-माफियाओं ने अपना कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं मंडी के व्यपारियों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थल प्याऊ का भू-माफियाओं ने फर्जी बैनामा भी करा लिया है। वहीं जब मंडी के व्यापारियों ने प्याऊ का निर्माण कराना चाहा तो भू-माफियाओं ने व्यापारियों से मारपीट की। इस मारपीट में कई महिलाएं भी घायल हुई। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर जमकर प्रदर्शन किया।

जानिए पूरा मामला
वहीं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे व्यापारियों ने बताया कि वह शनिवार रात को प्याऊ को रिपेयर करा रहे थे। तभी भू-माफियाओं ने पुलिस के साथ पहुंचकर व्यापारियों के परिवार पर हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब इस दौरान पुलिस ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद व्यपारियों में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों का आरोप है कि सिकन्द्राबाद की दादरी गेट चौकी प्रभारी भी भू-माफ़ियाओं के साथ पहुंचे थे। चौकी प्रभारी की मौजूदगी में ही भू-माफ़ियाओं ने व्यापारी और उनके परिवार पर हमला किया था। इस घटना से गुस्साए व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में ही धरने पर बैठ गए।

उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी 
वहीं व्यापारियों की मांग है कि जब तक भू-माफ़ियायों द्वारा कराया गया बैनामा निरस्त नहीं किया जाता और आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि घटना की जानकारी के बाद भू-माफ़ियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण में आरोपी चौकी प्रभारी की क्या भूमिका है। आला अधिकारी इसकी जांच कराने का दावा कर रहे हैं। वहीं व्यपारियों ने बैनामा रद्द ना होने और चौकी प्रभारी को सस्पेंड ना करने पर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!