Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Oct, 2017 09:46 AM
बागपत जिले में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षो में जमकर हुए खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं...
बागपतः बागपत जिले में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षो में जमकर हुए खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं।
दरअसल दोघट थाना के गंगनोली गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने 7 लोगों को गोली मार दी। इस खुनी संघर्ष में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की शिनाख्त सुंदर (45) पुत्र रामकिशन शर्मा और सत्यपाल (60) पुत्र दरयाव के रूप में हुई है।
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांवों में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।