Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 10:01 AM
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों को पुलिस ने जैदपुर इलाके के गचौरा गांव के पास रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि बदमाशों की गोली से 3 कांस्टेबल अमित,सर्वेश और आशीष घायल हुए हैं। घायल बदमाश और तीनों कांस्टेबलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल बदमाश आजमगढ़ के सरायमीर इलाके पडेरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती आदि के 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभवत: पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।