Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 05:02 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है और हिमाचल प्रदेश में भी वह सत्ता में आती दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा काफी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेसि...
इलाहाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है और हिमाचल प्रदेश में भी वह सत्ता में आती दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा काफी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेसियों ने ईवीएम मशीन को मोदी द्वारा हैक किए जाने का आरोप लगाया है। खास बात तो यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम मशीन माल्यार्पण और अगरबत्ती दिखाकर पूजा-अर्चना कर मशीन को मनाया।
दरअसल शहर के सिविल लाइंस इलाके के सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों ने ईवीएम मशीन को मोदी द्वारा हैक किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने ईवीएम मशीन पर माला और अगरबत्ती दिखाकर रघुपति राजा राम का गीत गाया।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगता है ईवीएम मशीन कांग्रेस से रूठी हुई है। जिसको लेकर उन्होंने तकरीबन 30 मिनट तक सुभाष चौराहे पर भजन गाकर ईवीएम मशीन को मनाने की पूजा की।