महोबा में ठंड की भेंट चढ़ी 9 जिंदगियां

Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 06:03 PM

cold  death  hospital  treatment

उत्तर प्रदेश के महोबा में गलन भरी सर्दी ने बीते 24 घंटे में 4 लोगों की जान ले ली।

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में गलन भरी सर्दी ने बीते 24 घंटे में 4 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही अब तक यहां ठंड से मरने वालो की संख्या 9 हो गई है। नगर क्षेत्र के बिलरही निवासी किसान सरजू अहिरवार (53) खेतों की सिंचाई कर रहा था तभी वह ठंड की चपेट में आ गया और देर रात उसकी मृत्यु हो गई। इसी तरह, कबरई के बबेडी में 4 साल की मासूम शिखा, सुभाष नगर में 32 वर्षीय निधि और सलैया में 56 साल के देवकी की ठंड लगने से मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में करीब 46 लोग सर्दी पीड़ितों का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए है। निर्बल वर्ग के लोगो को तहसील स्तर पर कंबल वितरण शुरू कराया गया है। काजीपुरा मैदान में इस बावत विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 1500 लोगों को कंबल वितरित किए गए। सिंह ने बताया कि सर्दी के मद्देनजर जूनियर तक के सभी विद्यालयों को 13 दिसंबर से सुबह 8 बजे के स्थान पर 10 बजे खोले जाने के आदेश दिए गए हैं।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!