Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 11:31 AM
यूपी उपचुनाव में सीेएम योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर सीट और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी फूलपुर सीट तक नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नतीजों के बाद हार का कारण अतिआत्मविश्वास बताया था।
लखनऊ: यूपी उपचुनाव में सीेएम योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर सीट और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी फूलपुर सीट तक नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नतीजों के बाद हार का कारण अतिआत्मविश्वास बताया था। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी सकते में है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के नतीजों के बाद गुरुवार को अपने अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम ने आज के अपने सभी राजनितिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। योगी ने अपना गोंडा दौरा भी रद्द कर दिया है, गोंडा के जय प्रभाग्राम में 4 दिवसीय लोक कला महोत्सव में मुख्यमंत्री को शामिल होना था।