‘विश्व क्षय रोग दिवस’ पर बोले CM योगी, ‘टीबी हारेगा-यूपी जीतेगा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Mar, 2018 09:56 AM

cm yogi  tb harega up will win  on  world tuberculosis day

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश एवं प्रदेश से क्षय रोग(टीबी) उन्मूलन के लिए प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। योगी ने ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ पर आयोजित गोष्ठी ‘टीबी हारेगा-यूपी जीतेगा’ में कहा कि पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश एवं प्रदेश से क्षय रोग(टीबी) उन्मूलन के लिए प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। योगी ने ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ पर आयोजित गोष्ठी ‘टीबी हारेगा-यूपी जीतेगा’ में कहा कि पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से देश ने पोलियो उन्मूलन में सफलता प्राप्त की है। सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर वैसी ही सफलता टीबी उन्मूलन में भी प्राप्त की जा सकती है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक टीबी रोगी हैं। इनमें से लगभग 27 प्रतिशत भारत में हैं। उत्तर प्रदेश में भी टीबी रोगियों की संख्या काफी है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के कारण देश-प्रदेश से टीबी उन्मूलन में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों के उपचार के लिए संचालित डॉट्स योजना बहुत अच्छी है। इस योजना में नि:शुल्क उपचार की जानकारी रोगी को उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही, रोगी के परिवार को भी इस रोग के सम्बन्ध में जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। इस रोग के सम्बन्ध में प्रचलित अंधविश्वास, रूढ़िवादिता से उपचार कठिन हो जाता है। उपचार को बीच में छोड़ देने पर भी यह रोग जटिल हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की सिद्धि इस रोग के उपचार के सम्बन्ध में जन-जागरूकता और जन सहभागिता से ही सम्भव है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण इस संकल्प की सिद्धि में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सर्वाधिक है। टीबी के उन्मूलन के लिए समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक शासन की सम्बन्धित योजनाओं को मिशन मोड में काम करके पहुंचाए जाने की आवश्यकता है।

योगी ने कहा कि न्यूट्रीशन की कमी से जूझने वाला तबका इस रोग से सर्वाधिक प्रभावित होता है। इसलिए केन्द्र सरकार द्वारा टीबी रोगियों के न्यूट्रीशन के लिए 500 रुपए प्रतिमाह की व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने टीबी के उपचार से सम्बन्धित सभी लोगों का आह्वान किया कि वे इस रोग के उपचार के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नि:शुल्क दवा, न्यूट्रीशन के लिए धनराशि की व्यवस्था आदि को जन सामान्य तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो से 16 अप्रैल तक जेई/एईएस के उपचार के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान संचालित करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम का नोडल विभाग है। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास आदि विभाग इस अभियान की सफलता के लिए मिलकर काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन तथा इसके उपचार के सम्बन्ध में जन जागरूकता पैदा करने के लिए भी ऐसा ही अभियान संचालित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश से टीबी रोग के उन्मूलन के लिए विशिष्ट और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। देश भर में 1100 से अधिक सीबीनेट मशीनों की स्थापना कराई गई है। स्थानीय जरूरतों के दृष्टिगत नेशनल स्ट्रेटजिक प्लान बनाया गया है। निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे टीबी मरीजों को चिन्हित करने के लिए ‘निश्चय पोर्टल’ लॉन्च किया गया है। टीबी मरीजों के लिए नि:शुल्क दवा तथ न्यूट्रीशन के लिए धनराशि की व्यवस्था भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!