CM ने किया बाढ़ प्रभावित फैजाबाद का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 04:30 PM

cm visited flood affected faizabad  distributed relief material to victims

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे।

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे। सीएम ने फैजाबाद का दौरा किया और बाढ़ से पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद योगी अंबेडकरनगर, बस्ती और गोरखपुर भी जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर, सीतापुर और पीलीभीत​ जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

जानकारी के अनुसार सीएम ने बाढ़ प्रभाव‍ित क्षेत्रों के ल‍िए 8 ट्रक राहत सामग्री को लखनऊ में हरी झंडी द‍िखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि इस समय बाढ़ग्रस्त इलाकों में जनता परेशान है। ऐसे में वे सभी लोग आगे आएं, जो मदद करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस आपदा में मदद के लिए आगे आए हैं, उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं।

बीते द‍िनों बाढ़ को देखते हुए सुरक्षा कारणों से 19 साल बाद गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद कर दिया गया था। इसके अलावा गोरखपुर-नेपाल रोडवेज को भी बंद किया गया। जिला प्रशासन की मांग पर गोरखपुर और आसपास के इलाकों में सेना और एयरफोर्स ने मोर्चा संभाला है। उत्तर प्रदेश  में बाढ़ के चलते अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 22 ज‍िले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 20 हजार लोगों को सुरक्ष‍ित श‍िविर में पहुंचाया जा चुका है। 182 मेड‍िकल की टीमें लगाई गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!