ताज महोत्सव में शिरकत करने पहुंची पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, कही ये बातें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 01:33 PM

ताजनगरी आगरा में सोमवार को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शिल्पग्राम पहुंची। उन्होंने यहां रविवार से शुरू हुए ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुक्ताकाशीय मंच पर चल रहीं प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा...

आगराः ताजनगरी आगरा में सोमवार को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शिल्पग्राम पहुंची। उन्होंने यहां रविवार से शुरू हुए ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुक्ताकाशीय मंच पर चल रहीं प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ताज महोत्सव प्रदेश की शान है। सरकार इसका स्वरूप और बड़ा करने पर काम करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 दिन में बड़ा निवेश आएगा। अभी तक 11 हजार करोड़ रुपए का अनुबंध हो चुका है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी सूरजकुंड की तरह से हैंडीक्राफ्ट मेला शुरू हो सके।
PunjabKesari
CM योगी ने आगरा के लिए दिए हैं निर्देश
पर्यटन मंत्री रीता ने कहा कि सीएम योगी के निर्देश हैं कि फतेहपुर सीकरी और आगरा किला को विकसित किया जाए। उनका सुंदरीकरण किया जाए। ताज देखने आने वाले 100 में से 40 पर्यटक ही सीकरी और आगरा किला जाते हैं। जिससे क्षेत्र को आर्थिक लाभ मिल सकता है, उसे विकसित करना हमारा उद्देश्य है। ब्रज क्षेत्र को इतना विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाला पर्यटक यहां 2- घंटे नहीं, बल्कि 2 से 3 दिन रुके। इससे पर्यटक यहां की कला, संस्कृति को जान सकेगा। ब्रज क्षेत्र में प्रेम और सद्भावना की गूंज है। यहां ईको टूरिज्म, बर्ड सेंचुरी, कांच उद्योग को विकसित किया जाना है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में यहां काम की शुरुआत हुई है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना को बजट दिया गया है। 

PM का जताया आभार
पर्यटन मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा देश के 10 आइकोनिक मॉन्यूमेंट्स में ताजमहल व फतेहपुर सीकरी को शामिल करने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देशभर से चुने गए 10 स्मारकों से में 2 आगरा के हैं। इसके लिए आगरा को बधाई। 
PunjabKesari
ताज महोत्सव को बजट नहीं मिलने पर दी सफाई 
ताज महोत्सव को बजट नहीं मिलने के सवार पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश भर में होने वाले महोत्सवों को महत्व दिया गया है। अगर, ताजमहल महत्वपूर्ण नहीं होता तो मुख्यमंत्री यहां क्यों आते? यहां 150 करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। एएसआइ की वजह से कुछ दिक्कतें हैं, नहीं तो काफी काम हो गए होते।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!