Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 11:28 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी से भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का लक्ष्य और आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में लखनऊ रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से कहा कि....
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी से भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का लक्ष्य और आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में लखनऊ रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं वहां कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाती है। भाजपा को कांग्रेस को हटाने के लिए कम मेहनत करनी पड़ेगी और जल्द ही देश कांग्रेस से मुक्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवादी पार्टी रही है। भाजपा वंशवाद के खिलाफ रही है और रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के चुने जाने की घोषणा नहीं हुई है। उनके लोगों ने जगह-जगह पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक इतना इंतजार किया गया थोड़ा और इंतजार कीजिए।