Edited By ,Updated: 16 Feb, 2017 06:48 PM
पुलिस ने जाली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। केंद्रीय खुफिया जांच ऐजेंसियों ने जाली नोट चलाने वाली महिला सरगना को दबोचा।
आगरा: पुलिस ने जाली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। केंद्रीय खुफिया जांच ऐजेंसियों ने जाली नोट चलाने वाली महिला सरगना को दबोचा। जांच ऐजेंसियों को इसकी सूचना बांग्लादेशी तस्कर ने दी थी। जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त महिला के चलते आगरा में पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे जाली नोटों के कारोबार की भनक कैसे एलआईयू और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को नहीं लगी। ये बड़े सवाल महकमे पर उठ रहे हैं।
कलकत्ता से पहुंची टीम
जाली नोटों के तार आगरा से जुड़़े निकले हैं। आगरा में गुरुवार को एनआईए की टीम कलकत्ता से आगरा पहुंची। आगरा के थाना एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र स्थित रुकशाना (बदला नाम) की महिला को एनआईए को दबोचा। बताया गया है कि एनआईए ने बांग्लादेश के तस्कर अनारुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था, उसने पूछताछ में जो खुलासे किए उसके बाद एनआईए ने आगरा में कार्रवाई की।
सूत्र बताते हैं कि इस्लाम ने जानकारी दी थी कि आगरा की रुकशाना जाली नोट चलाती थी। अनारुल से एनआईए ने आठ लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध महिला रुकशाना के मामले में जांच की जा रही है।