CM अखिलेश का विश्वास, सपा की फिर बनेगी सरकार

Edited By ,Updated: 24 May, 2016 09:41 AM

budaun akhilesh yadav sp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल...

बदायूं:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर अपनी दूसरी पारी का आगाज करेगी। बरेली-बदायूं फोर लेन सडक समेत कई योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यों के बल पर 2017 में फिर लौटेगी। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।  

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि जिसने काम किया उसे जनता ने दोबारा मौका दिया। इसी तरह उनकी सरकार भी लौटेगी क्योंकि जनता के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और सूखे से परेशान किसानो को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से भरपूर मदद की। किसानों की मदद के लिए केन्द्र सरकार सामने नहीं आई। केन्द्र सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, अगर कुछ किया है तो उसे बताना चाहिए। 

यादव ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों, अल्पसंख्यकों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और बेरोजगारों के हित में लगातार फैसले ले रही है। इसके बावजूद सरकार को कई मौकों पर बदनाम करने की कोशिश भी की गई। इस सिलसिले में उन्होंने खासतौर पर बहुचर्चित बदायूं कांड का जिक्र किया जिसमें 2 चचेरी बहनों की बलात्कार कर हत्या कर देने की खबरें खूब छपीं थीं। इस मामले को देश के बाहर भी उठाया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। उनका कहना था कि विरोधी गाहे-ब-गाहे इस तरह की बेबुनियाद बातें उठाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं जबकि सरकार सबकी भलाई में दिन-रात एक किए हुए है। अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंंने कहा कि सूबे में सबसे लम्बी सड़क बनाने वाली उन्हीं की सरकार है।

डायल-100 सेवा को बेहतर बनाया गया। महिलाओं के लिए 1090 की शुरुआत की गई। राज्य में कई मेडिकल कालेज खोले गए। समाजवादी पेंशन देकर महिलाओं का सम्मान बढाया गया। घोषणा पत्र किए गए वायदों को निभाया गया। बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए। किसानों के नुकसान की भरपाई की गई। बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भी सभा को सम्बोधित किया और बदायूं में किए गए विकास कार्यों का सिलसिलेवार जिक्र किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर सांसद समेत कई लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!