UP पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, गर्भवती महिला काे बुरी तरह पीटा, गिरा गर्भ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 04:44 PM

brutal face up police pregnant woman badly beaten dropped pregnant

संभल पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। लड़की भगाने के आराेप में दाराेगा कान्त शर्मा ने गर्भवती महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसके गर्भ में पल रहा 3 महीने का गर्भ गिर..

संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। दाराेगा कान्त शर्मा ने लड़की भगाने के आराेप में गर्भवती महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसके गर्भ में पल रहा 3 महीने का गर्भ गिर गया। गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तड़प रही है। अस्पताल के महिला कर्मचारियाें काे भी पीड़िता पर दया नहीं आई। कर्मचारियाें ने भी महिला का इलाज करने में हीलाहवाली करते रहे।

क्या है मामला?
मामला संभल के नसाखा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। जहां गांव की लड़की के भागने के आरोप में पुलिस पीड़िता से पूछताछ करने आई थी। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि इस बारे में हमे कोई जानकारी नहीं है। इसी बात से आग-बबूला हुए दारोगा ने महिला की पिटाई कर दी। जिससे गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की मौत हो गई। 

दारोगा ने की पिटाई:- पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि दारोगा ने तीन लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की जिससे गर्भ में पल रहा मेरा बच्चा मर गया।

दारोगा ने दी गाली 
पीड़िता के परिजन ने बताया कि उसका पोता लड़की लेकर भाग गया है। दारोगा जी ने पूछताछ के दौरान गाली देते हुए कहा कि बता तूने कहां लड़की को भगाया है। इस दौरान पीड़िता भी मौके पर पहुंच गई, जिसके साथ दारोगा ने मारपीट की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!