Edited By ,Updated: 11 Feb, 2017 08:41 PM
शनिवार को मतदान का पहला चरण समाप्त हो गया। इस चरण में एक दुल्हन शादी के मंडप से उठकर सीधे मतदान केंद्र पंहुची। जंहा उसने अपने मताधिकार ...
आगरा: शनिवार को मतदान का पहला चरण समाप्त हो गया। इस चरण में एक दुल्हन शादी के मंडप से उठकर सीधे मतदान केंद्र पंहुची। जंहा उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुल्हन लोगों के लिए मिसाल बनी जिसने विदाई से पहले वोट देने का फैसला किया।
आवास विकास सेक्टर 7 की रहने वाली श्वेता कुशवाह पुत्री प्रेम किशोर की शुक्रवार रात आवास विकास के एक गेस्ट हाउस में शादी थी। शनिवार सुबह श्वेता ने विदाई से पहले वोट देने की इच्छा जताई। शादी के बाद विदाई से ऐन वक्त पहले जब बेटी ने यह इच्छा जाहिर की, तो परिजनों को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने तुरंत दूल्हे अभिनव और उसके परिजनों से बात की, तो परिजन तुरन्त तैयार हो गए।
दूल्हे अभिनव की मां निर्मल और मामी वन्दना ने तुरंत श्वेता और उसके पिता को साथ लिया और वोट देने चले गए। घर के निकट जीडी पब्लिक स्कूल पर कमरा नंबर 4 में श्वेता ने दुल्हन के लिबास में अपना वोट डाला। पोलिंग बूथ पर लोग श्वेता और उसके परिजनों को ही देखते रहे।
श्वेता ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में बताया कि वोट डालना हमारा अधिकार है और हमें वोट जरूर डालना था। आज जब मैंने अपने पति अभिनव से इच्छा जाहिर की तो उन्होंने भी हमारा साथ दिया। श्वेता ने कहा कि मोदी ने देश को बदला है और मैं उनसे प्रभावित हूं, इसलिए वोट डालने गई। श्वेता के पति अभिनव बताया कि, तो उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। वन्दना का वोट डालना उसका अधिकार है और पति होने के नाते उसके अधिकारों की रक्षा मेरा कर्तव्य है।