सिर्फ 1 रात के लिए पत्नी बनती थी ये दुल्हन, अब पहुंची थाने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 03:58 PM

bride was made for only 1 night the bride arrived now the police station

‘बंटी और बबली’ फिल्म का नाम आते ही जहन में 2 ऐसे किरदार आते हैं जो अच्छे-अच्छे को चूना लगा कर वारदातों को अंजाम दे देते थे। खैर वो तो फिल्म के पर्दे पर एक कहानी में किरदार निभा रहे फिल्मी कलाकार थे, ले..

मुरादाबादः ‘बंटी और बबली’ फिल्म का नाम आते ही जहन में 2 ऐसे किरदार आते हैं जो अच्छे-अच्छे को चूना लगा कर वारदातों को अंजाम दे देते थे। खैर वो तो फिल्म के पर्दे पर एक कहानी में किरदार निभा रहे फिल्मी कलाकार थे, लेकिन असल जिंदगी में कुछ  ऐसे ही शातिर दिमाग लोग बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। जिन्हें सुनकर ही दिमाग की घंटियां बजने लगती हैं। दरअसल हम बात कर रहे है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की। जहां एक दिन के लिए बनी फर्जी दुल्हन रातों-रातों दूल्हे के परिवार को लाखों का चूना लगा कर फरार हो जाती है। जिसका मुरादाबाद की पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है। जहां के निवासी योगेश नाम के एक शख्स से प्रीति नाम की लड़की की शादी हुई। इससे पहले किसी औरत ने प्रीति और रोहित को अपने भांजी-भांजा बताया था। योगेश के मुताबिक, शादी करने वो पूरी बारात के साथ गए थे। शादी करके वो दुल्हन प्रीति को अपने घर ले आए। शादी में सब कुछ ठीक चल रहा था। अगली सुबह अचानक दुल्हन का भाई रोहित घर आ गया और कुछ बहाना करके दुल्हन प्रीति को अपने साथ ले गया।

यूं देते थे चोरी की वारदात को अंजाम 
दुल्हन के जाने के बाद दुल्हे योगेश ने देखा कि घर से 1 बाइक पैशन प्रो, 1 लाख 40 हजार रुपए नगद और करीब 1 लाख रुपए का सामन घर से गायब था। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में एफआईआर लिखाई। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई और आखिरकार 19 दिसंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लुटेरी दुल्हन चढ़ी पुलिस के हत्थे 
वहीं इस मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस भी काफी वक्त से इस गैंग की तलाश में थी। उनकी शातिर प्लानिंग के चलते वो उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रहे थे। पुलिस के अनुसार बदनामी के डर से कई लोगों ने पुलिस को भी शिकायत भी नहीं की। इससे उनके हौसले बलंद होते चले गए।

पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी दुल्हन जिसका असली नाम रजनी है। वो अपने पति रोहित के साथ मिलकर हर रोज शादी करने वाले युवकों को तलाश करती और भोले-भाले लोग मिलते ही मिशन में जुट जाते। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!