Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 10:38 AM
आज यानि बुधवार को निकाय चुनाव का आखिरी मतदान है, जिसके लिए सुबह 7.30 बजे से ही लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे है। एेसे में फतेहपुर में एक दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले मतदान को....
इलाहाबाद/फतेहपुरः आज यानि बुधवार को निकाय चुनाव का आखिरी मतदान है, जिसके लिए सुबह 7.30 बजे से ही लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे है। एेसे में फतेहपुर में एक दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले मतदान को अहमियत देकर सबको प्रेरित किया। वहीं नई नवेली दुल्हन को इस तरह मतदान केंद्र में देख लोग हैरत में रह गए।
दरअसल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ले की रहने वाली रागनी देवी वार्ड नंबर 11 की रहने वाली है, जिनकी शादी 28 नवंबर को हुई थी और आज विदाई जिले के अमौली कस्बे में होनी थी। लेकिन बुधवार को विदाई से पहले शादी के जोड़े में दुल्हन मतदान करने पहुंची और अपने मत का प्रयोग किया।
वहीँ जब दुल्हन रागनी से बात की गई तो उसका कहना था कि सभी को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए। मेरी शादी कल थी और आज विदाई थी, लेकिन मैंने पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। वहीँ दुल्हन के पिता ने बताया कि मतदान करना अनिवार्य है लोगों को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए।