Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 03:01 PM
आजमगढ़ में एक चल रही शादी से दुल्हे के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें...
आजमगढ़ः आजमगढ़ में एक चल रही शादी से दुल्हे के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की को बहला फुसलाकर पहले तो एक लड़के ने 4 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया, फिर पंचायत के दवाब पर लड़का शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं आज शादी से पहले वह फरार हो गया है।
दरअसल जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी 4 साल पूर्व अपनी मौसी के घर शादी में पड़ोस के युवक आशीष को अपना दिल दे बैठी थी। इस दौरान युवक ने प्रेमिका के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो मामले को लेकर पंचायत हुई और दोनों की शादी तय हो गई। वहीं जब शादी के दिन बारात घर नहीं आई तो परिजन दुल्हे के घर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि दुल्हा घर छोड़कर फरार हो गया है।
इस संबंध में दुल्हन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उससे शादी नहीं करना चाहता है। वह उसके घर पर कुछ नेताओं को भेजकर उसे फंसाने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।