Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 03:38 PM
योगी सरकार के सत्ता में आते ही महिलाओं और लड़कियों को मनचलों से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। इसके बावजूद प्रदेश की लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन इलाहाबाद की बहादुर लड़कियों ने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी...
इलाहाबादः योगी सरकार के सत्ता में आते ही महिलाओं और लड़कियों को मनचलों से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। इसके बावजूद प्रदेश की लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन इलाहाबाद की बहादुर लड़कियों ने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है। दरअसल ताजा मामला इलाहाबाद का है। जहां मनचलों ने 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। जिसके चलते बहादुर लड़कियों ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए उन मनचलों को पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के मुताबिक मामला शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र का है। जहां एक प्राइवेट कोचिंग में पढ़ने वाली 2 छात्राओं से सरेराह बीच सड़क पर मनचलों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। बस फिर क्या था दोनों पीड़ित बहादुर लड़कियों ने मनचलों का डट कर सामना किया और दोनों मनचलों को लड़कियों ने पुलिस चौकी पहुंचा दिया।
पीड़ित बहादुर लड़कियों के मुताबिक आए दिन आधा दर्जन से ज्यादा मनचलें हमेशा परेशान करते थे, लेकिन आज हद तब हो गई जब इन मनचलों ने उनके कपडे फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की तहरीर के बाद दोनों मनचलों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।