Edited By ,Updated: 24 Apr, 2017 12:42 PM
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते एक विवाहिता ने अपने 4 साथियों की मदद से....
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते एक विवाहिता ने अपने 4 साथियों की मदद से अपने पति की ईंट से कूचकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि विशुनपुरवा गांव में तड़के 4 लोग विवेक सिंह (32) के घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने विवेक की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। बाद में एक ही मोटर साइकिल पर सवार 2 लोग शव को बीच में बैठाकर कहीं फेंकने ले जा रहे थे कि कुछ लोगों ने देखकर दोनों को शव समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रारंभिक पूछताछ में उन्होने बताया कि हत्या की वजह अवैध संबंध है। विवेक की शादी 7 वर्ष पूर्व हुुई थी और उसका एक बेटा भी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा अन्य की तलाश की जा रही है।