Edited By ,Updated: 23 Apr, 2016 04:46 PM
अक्सर युवतियां प्यार में धोखा खाने या उसकी बेरुखी के चलते हार मान लेती हैं। लेकिन गोरखपुर के पडरौना की रहने वाली सुधा चौधरी ने आज कुछ ऐसा किया जिसे देखने और सुनने के बाद नारी सकती को भली भांति समझा जा सकता है।
गोरखपुर: अक्सर युवतियां प्यार में धोखा खाने या उसकी बेरुखी के चलते हार मान लेती हैं। लेकिन गोरखपुर के पडरौना की रहने वाली सुधा चौधरी ने आज कुछ ऐसा किया जिसे देखने और सुनने के बाद नारी-शक्ति को भली भांति समझा जा सकता है।
दरअसल, गोरखपुर की ये युवती प्रेमी की बेरुखी से परेशान होकर खुद ही उसके घर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंच गई। महिला का कहना है कि उसकी शादी हो चुकी है और उनका करीब 8 साल एक बेटा भी है। फिर भी आरोपी युवक किसी और महिला से ब्याह रचाने जा रहा है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई है। महिला आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका कार्यरत है और करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात मनीष चौधरी नामक युवक से हुई थी। मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और महिला प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। महिला का कहना है कि उन्होंने बेटा होने के बाद मंदिर में शादी रचाई। जिसके बाद वे दोनों दिल्ली के शाहदरा में रहने लगे। लेकिन अपने काम के चलते महिला वापस कुशीनगर आ गई और युवक दिल्ली में ही रहा। इसके बाद मनीष छुट्टियों के दौरान महिला से मिलने आया करता था। कुछ समय बाद महिला को खबर मिली कि मनीष किसी और महिला से शादी करने जा रहा है।
घरवाले फरार, तलाश में जुटी पुलिस
महिला ने इसकी पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसे आश्वासन देकर छोड़ दिया। पुलिस का ढीला रवैया देख महिला खुद ही आगे आई और बैंडबाजे के साथ बारात लेकर मनीष के घर पहुंच गई। हालांकि जब महिला पहुंची तो लड़का अपने परिवार के साथ फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।