Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 06:23 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी के अवैध संबंधों के शक में एक पति ने गांव के ही एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुचना पाक...
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी के अवैध संबंधों के शक में एक पति ने गांव के ही एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुचना पाकर पहुंची ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर थाना इलाके के बिरिया नारायणपुर गांव में देर रात राम सिंह कश्यप नाम के व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हत्या के आरोपी धर्मवीर के अनुसार देर रात जब वह अपने घर पहुंचा तो मृतक राम सिंह उसकी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। इसी बात पर धर्मवीर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव की पहचान मिटाने को पास के जंगल में फेंक दिया।
मृतक के पिता के अनुसार उसके बेटे की हत्या के पीछे उसके पास रखे 20 हजार रूपए है जो उसको मिले थे। इन रुपयों को आरोपी और उसके साथियों ने देख लिया था। रुपयों की लालच में उसकी हत्या कर दी गई और पैसे छीन लिए गए जबकि पुलिस इस हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी और मृतक के अवैध सम्बन्धों को ही वजह बता रही है। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी के साथ ही उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।