मधु पान मसाला फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, 2 की हालत गंभीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 03:57 PM

blow up with boiler burst in madhu pan masala factory

उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मधु पान मसाला फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 13 फीट की दीवार ढह गई और छत तक उड़ गई। इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ...

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मधु पान मसाला फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 13 फीट की दीवार ढह गई और छत तक उड़ गई। इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल घटना बाबुपुरवा थाना क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर में मां बिंद वाश्नियत तम्बाकू नाम की फैक्ट्री की है। इस फैक्ट्री में मधु पान मसाला बनता है। गुरुवार को फैक्ट्री में एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे ,फैक्ट्री के फर्स्ट फ्लोर में बॉयलर लगा हुआ था और कुछ मजदूर फर्स्ट फ्लोर में काम कर रहे थे और कुछ मजदूर नीचे काम कर रहे थे। अचानक ही फैक्ट्री के अंदर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 13 फीट ऊंची दीवार ढह गई और छत उड़ गई। इस धमाके से फैक्ट्री में आग लग गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक जो फैक्ट्री में घटना घटी है। उसमें महेश सिंह और सत्य प्रकाश घायल हुए हैं। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है इसमें दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!