सहारनपुर में दो समुदायों के बीच जमकर हुई खूनी जंग, DGP सुलखान सिंह करेंगे दौरा

Edited By ,Updated: 07 May, 2017 11:09 AM

bloody war between two communities in saharanpur dgp sukhkhan singh visits

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पाण्डा और पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुलखान सिंह हिंसाग्रस्त सहारनपुर का दौरा करेंगे।

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पाण्डा और पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुलखान सिंह हिंसाग्रस्त सहारनपुर का दौरा करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) जोन अजय आनंद ने बताया कि सहारनपुर के बडगांव क्षेत्र स्थित 9 गांवों में कल हुए जातीय हिंसा के कारण वहां स्थिति की जानकारी के लिए पाण्डा और सिंह प्रभावित गांवों में सुबह पहुंच रहे हैं।

आनन्द ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना है। हिंसा और आगजनी से प्रभावित बडगांव थाना क्षेत्र स्थित राजपूत और दलित मिश्रित आबादी के 9 गांवों शिमलाना, महेशपुर, दल्हेडी, बडगांव, मियानगी, झबीरण, अंबेहटा चांद, शब्बीरपुर और सिसौनी में पर्याप्त संख्या में पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुबे ने दिन में भी हिंसा प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की।  दुबे ने बताया कि दोनो पक्षों के 17 लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। इनमें दलित पक्ष के 8 तथा राजपूत पक्ष के 9 लोग शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार चिह्नित किए गए अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष बडगांव महेन्द्र पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अभी नए थानाध्यख की नियुक्ति नहीं हुई है।

जिलाधिकारी सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग आगजनी और हिंसा से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। हिंसा प्रभावित शब्बीरपुर और महेशपुर गांवों में दलितों के कई घरों और दुकानों को आगजनी से भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस मामले को लेकर बडगांव थाने में 6 मुकदमें दर्ज किए गए है। एक मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया जबकि 5 पीड़ित लोगों ने दर्ज कराए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!