Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 02:55 PM
प्रदेस में त्योहारों को मद्देनजर नजर रखते हुए बीते दिन डीएम और डीआईजी...
कानपुरः प्रदेस में त्योहारों को मद्देनजर नजर रखते हुए बीते दिन डीएम और डीआईजी की अगुवाई में शहर भर में रूट मार्च निकाला गया। बाइक पर एसपी ईस्ट अनुराग आर्या के पीछे डीएम बैठे थे, जबकि डीआईजी सोनिया सिंह ब्लैक चश्मे में महिला दारोगा के पीछे।
इस मार्च के दौरान वो फुल एक्शन में दिखीं। यह देखकर लोगों ने कहा, क्या एक्शन है। शुक्रवार को पूरे शहर में सोनिया सिंह चर्चा में रही। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह ने बकरीद, गणेश महोत्सव और बुढ़वा मंगल के त्योहारों पर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी थाने पहुंचकर पुलिस को बताएं।