भाजपा की सरकार बनते ही अपराधी जाएंगे जेलः प्रकाश जावड़ेकर

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 03:04 PM

bjp will form the criminal jail prakash javadekar

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर....

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर गायत्री प्रसाद प्रजापति और अरुण वर्मा जैसे जघन्य अपराधों के आरोपी जेल में होंगे।

अखिलेश यादव दे रहे है आरोपियों का साथ
बता दें कि प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि सुलतानपुर जिले की जयसिंहपुर सीट से विधायक अरुण वर्मा पर बलात्कार पीडिता की हत्या का आरोप है।  जावडेकर ने कहा कि प्रजापति और वर्मा जैसे आरोपी नेता समाज का माहौल खराब कर रहे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने से और लोगों को सबक मिलेगा। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनो आरोपियों के समर्थन में चुनावी सभा कर साबित कर दिया कि वह भी इन आरोपियों के साथ खडे हैं। यादव के पारिवारिक विवाद की वजह सेे जनता ने उन्हे पहले ही नकार दिया है तो अब वह दूसरो को क्या जिता पाएंगे। 

भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का किया दावा
केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड रही हैं। राज्य की जनता सपा,बसपा,कांग्रेस से मुक्ति चाहती है ताकि 15 साल में काफी पीछे चले गए उत्तर प्रदेश में फिर से विकास हो और कानून व्यवस्था ठीक हो सके। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!