BJP शिवरात्रि के बाद घोषित करेगी गोरखपुर और फूलपुर के उम्मीदवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 03:16 PM

bjp to declare after shivratri candidates of gorakhpur and phulpur

भाजपा यूपी की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शिवरात्रि के बाद करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने दी। पांडेय ने संवाददाताओं से कहा कि....

लखनऊ: भाजपा यूपी की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शिवरात्रि के बाद करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने दी। पांडेय ने संवाददाताओं से कहा कि शिवरात्रि के ठीक बाद फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। हमारी चुनाव की पूरी तैयारी है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम शानदार तरीके से दोनों सीटें जीतेंगे।

इससे पहले पांडेय ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की कार्ययोजना रखते हुए सभी को जुटने के निर्देश दिए।  पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों का मूलमंत्र है कि समाज हित में आराम की गुंजाइश नहीं है। इसी को आत्मसात करते हुए नई टीम को दिन-रात परिश्रम का मूलमंत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक कौशल एवं तजुर्बे बाले लोगों को नई टीम में जगह दी गई है और आगे भी कार्यकर्त्ताओं का सदुपयोग किया जाएगा।

पांडेय ने कहा कि बैठक में सहकारिता चुनाव की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। आगामी दिनों में फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव के लिए संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की गई। गत दिनों चला जनसहयोग केन्द्र फिर से प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्क प्रक्रिया में नीचे से आई हुई प्रदेशस्तरीय समस्याओं का समाधान होगा। आगामी 19 मार्च को योगी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा और जनता से संवाद कायम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!