इस सवाल पर भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- मैं सांसद हूं, मैं टोल फ्री हूं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 12:01 PM

bjp state president said   i am mp  i am toll free

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय आते ही विवादों में घिर गए। यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक...

मथुराः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय आते ही विवादों में घिर गए। यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर सांसद महोदय इतने भड़क गए कि उन्होंने नाराजगी से यह कह दिया कि  'मैं सांसद हूं और में टोल फ्री हूं'। बस फिर क्या था उनका ये बयान अब राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटौर रहा है।

दरअसल बीते दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ आगरा पहुंचे थे। बताया गया है कि जब वह फिरोजाबाद स्थित टोल प्लाजा से निकले तो उन्होंने टोल नहीं दिया। इस दौरान उनके काफिले में कई अन्य गाड़िया शामिल थीं। इसके बाद उन्होंने आगरा में रोड शो भी किया। वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप टैक्स भर के आए हैं तो वह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि 'मैं सांसद हूं और में टोल फ्री हूं'।

जिसके बाद पत्रकारों ने उनके काफिले में चल रहीं अन्य गाड़ियों के टोल टैक्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय राज्य भर के जिलों का दौरा कर रहे हैं।

इसी साल बीजेपी ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महेंद्र नाथ पांडेय मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे चंदौली से सांसद हैं। पांडेय ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!