Edited By ,Updated: 05 May, 2016 01:52 AM
बीजेपी के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर आज पुलिस वाले बीजेपी कार्यकत्र्ता के घर जाते हैं तो गोलियों से उड़ा दिए जाएंगे और इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।
मैनपुरी: बीजेपी के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर आज पुलिस वाले बीजेपी कार्यकत्र्ता के घर जाते हैं तो गोलियों से उड़ा दिए जाएंगे और इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।
दरअसल बीजेपी सांसद मैनपुरी में एक बीजेपी कार्यकत्र्ता के घर पहुंचे थे। साक्षी महाराज ने पुलिस वालों को धमकी देते हुए कहा, ‘‘किस पुलिस वाले ने, किस सिपाही ने, किस दारोगा ने, किस एस.ओ. ने, किस डी.एस.पी. ने यहां बत्तमीजी करने की कोशिश की, एक-एक से बदला लेने की ताकत साक्षी महाराज रखते हैं, और पुलिसवालों अगर साक्षी महाराज बिगड़ जाएं तो फिर मैनपुरी की लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था आप नहीं संभाल पाएंगे।’’