Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 01:40 PM
योगी सरकार को अपने बयानों से असहज कर देने वाले मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। राजभर भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन पर कथित रूप से धन लेकर टिकट बेचने का आरोप लगा है....
बलिया: योगी सरकार को अपने बयानों से असहज कर देने वाले मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। राजभर भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन पर कथित रूप से धन लेकर टिकट बेचने का आरोप लगा है।
योगी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर और घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने सिकन्दरपुर में सोमवार भाजपा की एक सभा को सम्बोधित किया। जिस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। होमगार्ड राज्य मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को गलत बात बताकर गुमराह कर रहे हैं।
सांसद हरिनारायण राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर राजभरों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सुभासपा को गठबंधन के तहत 8 सीटें दी थीं, जिनमें से 1 सीट पर ओम प्रकाश, दूसरी सीट पर उनका बेटा व तीसरी सीट पर उनके समधी चुनाव लड़े। अन्य पांच सीटों पर ओम प्रकाश ने पैसे लेकर टिकट बांटे।