BJP ने नहीं किया राम मंदिर बनाने का वायदा: साक्षी महाराज

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2017 09:27 AM

bjp has not promised to build ram temple sakshi maharaj

आदित्यनाथ के सी.एम. बनने पर साक्षी महाराज का कहना है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो भी वायदे किए हैं उन सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।

नई दिल्ली\लखनऊ:आदित्यनाथ के सी.एम. बनने पर साक्षी महाराज का कहना है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो भी वायदे किए हैं उन सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। साक्षी महाराज का कहना है कि राम मंदिर बनाने को लेकर भाजपा ने कभी वायदा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने में जो अड़चने हैं उन्हें जरूर दूर किया जाएगा।

साक्षी महाराज ने कहा कि अब केंद्र और यू.पी. में हमारी सरकार है और इन अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। बूचड़खाने बंद करने के बारे में साक्षी महाराज का कहना है कि यह बहुत पुराना रोग है। इसे खत्म करने में वक्त लगेगा। ट्रिपल तलाक पर साक्षी महाराज ने कहा कि इससे संबंधित जो भी वायदे सत्ता में आने से पहले किए गए थे उन सभी को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी और सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!