विकास के लिए उप्र में भाजपा सरकार जरूरी : राजनाथ सिंह

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 06:16 PM

bjp government in uttar pradesh for development needed rajnath singh

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकारों ने विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा देने का ही काम किया है....

महाराजगंजः केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकारों ने विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा देने का ही काम किया है। 

सपा के राज में देश का सबसे बड़ा राज्य रह गया पीछे 
राजनाथ सिंह ने आज यहां भैया फरेन्दा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। प्रदेश विकास की दौड में पिछड गया है। पिछले 15 सालों से सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर धोखा दिया है। इस प्रकार सबसे बडे राज्य के पिछड़ जाने का असर देश पर भी पडता है। उन्होंने कहा कि सपा विकास के नाम पर जनता को धोखा दे रही है।
उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन प्रदेश में सड़क, पानी और बिजली का बुरा हाल है। किसी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। किसान, नौजवान और मजदूर परेशान है। काम बोलता नहीं, प्रदेश सरकार के कारनामे बोलते हैं। यहां गुंडाराज बोलता है। उन्होंने कहा कि सपा पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। जिस कांग्रेस पार्टी का मुलायम सिंह यादव ने हमेशा विरोध किया था उसी को बेटे अखिलेश यादव ने सहारा बनाया। कांग्रेस खाट सभा के सहारे चुनाव नहीं लड़ सकी तो उछल कर सपा की साइकिल पर बैठ गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!