‘2018 में ही लोकसभा के चुनाव करा सकती है BJP’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 03:56 PM

सपा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव इसी साल होने की सम्भावना है जिसके चलते उसने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि बूथस्तर पर मजबूत संगठन बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है।

लखनऊ: सपा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव इसी साल होने की सम्भावना है जिसके चलते उसने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि बूथस्तर पर मजबूत संगठन बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा इन्हीं चुनावों के साथ लोकसभा चुनाव भी करा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सम्भावनाओं के मद्देनजर सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पार्टी ने एक प्रोफार्मा जारी करके लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन मांगे हैं, जो फिलहाल 31 जनवरी तक जमा होंगे। बाद में इसकी तारीख बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बूथस्तर पर मजबूत संगठन बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!