Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 11:42 AM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसी मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता एवं एमएलसी दीपक सिंह सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ सलोन कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसी मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता एवं एमएलसी दीपक सिंह सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ सलोन कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्त्ता रामसजीवन की तहरीर पर दीपक सिंह सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 147, 323, 352, 427, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सलोन आगमन पर कुछ लोग विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे थे तभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ हल्की झड़प हुई थी।