बिलसी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 08:50 PM

bilsi assembly constituency up election 2017

बदायुं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 114 है बिलसी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

बिलसी विधानसभा संख्या-114
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायूं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 114 है बिलसी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 93 हजार 359 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 431 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 29 हजार 928 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक मर्तबा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलवक्त सीट पर बसपा का कब्जा है। इस बार भी बीएसपी के लिए माहौल फायदेमंद है। क्योंकि समाजवादी पार्टी विघटन के दौर से गुजर रही है। और इसका सीधा फायदा बीएसपी को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि नतीजे किस पार्टी के पक्ष में जाते हैं।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के मुशर्रत अली बिट्टां ने समाजवादी पार्टी के विमल कृष्ण अग्रवाल को हराया था। एमडी के सुरेश पाल सिंह तोमर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बृजपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के योगेंद्र सागर ने समाजवादी पार्टी के आशुतोष मौर्य को हराया था। बीजेपी के महेंद्र नीरज तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के अमित कुमार रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आशुतोष मौर्य ने बीजेपी के अमित कुमार मथुरिया को हराया था। बीएसपी के वंशीधर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के योगेंद्र सिंह सागर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!