Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 01:48 PM
उत्तर प्रदेश एटीएस ने वांछित चल रहे बब्बर खालसा के आंतकी जसवंत सिंह उर्फ काला कोे सोहरामऊ में स्थित भल्ला फार्म हाऊस से गिरफ्तार कर....
उन्नावः उत्तर प्रदेश एटीएस ने वांछित चल रहे बब्बर खालसा के आंतकी जसवंत सिंह उर्फ काला कोे सोहरामऊ में स्थित भल्ला फार्म हाऊस से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एटीएस टीम ने बब्बर खालसा के सदस्य बलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया। एटीएस द्वारा 24 घंटे के अंदर बब्बर खालसा के दो सदस्यों की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुक्तसर जिले के निवासी जसवंत सिंह उर्फ काला पंजाब समेत कई राज्यों में वांछित चल रहा था। जसवंत पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एटीएस ने बलवंत सिंह से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने काला के बारे में सारी जानकारी दे दी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बलवंत ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक हत्या कर दी। इस मामले में उसे पुलिस तलाश रही थी। पंजाब में भी हत्या के एक मामले में वांछित था। एटीएस ने पंजाब पुलिस की मदद से देर रात ऐशबाग क्षेत्र से बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। अब काला और बंलवंत दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं।
एटीएस के आइजी असीम अरुण ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की और ये भी कहा कि अभी कुछ और सदस्य पकड़े जा सकते हैं। आइजी ने बताया कि जसवंत उर्फ काला को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इस टीम में निरीक्षक अविनाश चंद्र मिश्र, उप निरीक्षक हिमांशु निगम, अरविंद सिंह व आरक्षी अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह व बालेंद्र सिंह समेत कमांडो दस्ता शामिल है।