भीम आर्मी अराजक तत्वों का समूह,नक्सलियों से संबंध होने की संभावना

Edited By ,Updated: 14 May, 2017 05:49 PM

bhima army group of chaotic elements

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामनगर गांव में हिंसा करने वाला भीम आर्मी संगठन अराजक तत्वों का समूह है और उसका सम्बन्ध नक्सलियों से...

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामनगर गांव में हिंसा करने वाला भीम आर्मी संगठन अराजक तत्वों का समूह है और उसका सम्बन्ध नक्सलियों से होने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र चन्द्र दुबे ने बताया कि भीम आर्मी संगठन नाम की कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है इसका कोई अस्तित्व नहीं है।

इस संगठन की जांच कराई जा रही है कि कहीं इसका सम्बन्ध नक्सली संगठन से तो नहीं है। इस असंवैधानिक संगठन के संस्थापक पर धारा 420 के तहत मामला पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों सहानपुर में हुई ङ्क्षहसा के सिलसिले में 70 से अधिक लोग नामजद हैं और उनके सम्बन्धों के बारे में जानकारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!