Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 04:08 PM
यहां के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक भटटे पर काम कर रहे श्रमिकों ने मालिक से जब मजदूरी के 15 लाख रूपए मांगे तो...
बुलंदशहरः यहां के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक भटटे पर काम कर रहे श्रमिकों ने मालिक से जब मजदूरी के 15 लाख रूपए मांगे तो उसने अपने गुर्गो से उनकी पिटाई करवा दी। वहीं श्रमिकों ने फायरिंग का आरोप भी लगाया है।
घटना थाना क्षेत्र के गांव समकोला की है। जहां एक भटटे पर अलीगढ़ के लगभ 2 दर्जन परिवार मजदूरी करते है। आरोप है कि 8 महिने से उनको मजदूरी नहीं दी गई। मजदूरी मांगने गए श्रमिकों को भट्टा मालिक ने अपने गुर्गो से उनकी पिटाई कर दी औेर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।
श्रमिकों ने मामले की जानकारी 100 नंबर पर दी। सीओ यशवीर सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश, श्यौदान व परवेन्द्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं भटटा मालिक पर कार्रवाई की मांग करते हुए दहशतजदा श्रमिकों के 2 दर्जन परिवारों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में डेरा डाल दिया है।
UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-