Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 07:11 PM
आगरा के खेरागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय शांति देवी ने जीत दर्ज की हैं....
आगराः आगरा के खेरागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय शांति देवी ने जीत दर्ज की हैं।संभवत: ये प्रदेश में सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई हैं। पिछले 2 बार से इनके नाती अनिल गर्ग (अन्नी) नगर पंचायत चेयरमैन रह चुके हैं।
बता दें कि नाती के जेल जाने के बाद 90 साल की वृद्धा का हौसला नहीं टूटा। खेरागढ़ विधानसभा के खेरागढ़ नगर पंचायत में चेयरमैन रहे अनिल गर्ग उर्फ़ अन्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जेल जाने के बाद भी 90 साल की वृद्धा शांति देवी ने निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में मैदान में डटी हुईं थी। शांति देवी लगातार अपना चुनाव प्रचार कर रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान उनका कहना था कि जेल जाने के बाद उनको और ज्यादा समर्थन मिल रहा है।