UP में हो रही भारी बारिश के कारण कई नदियां पार कर गईं खतरे का निशान

Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 06:46 PM

basti rain ghagra river danger

उत्तर प्रदेश के बस्ती में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से अबतक 25 से अधिक गांव प्रभावित हैं। घाघरा नदी का रूख धीरे-धीरे बढाव की ओर है...

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से अबतक 25 से अधिक गांव प्रभावित हैं। घाघरा नदी का रूख धीरे-धीरे बढाव की ओर है, बाढ से जिले के 25 से अधिक गांव प्रभावित है। नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से ऊपर 92.850 मीटर पर बह रही है।

आधिकरिक सूत्रों ने बताया कि घाघरा नदी का दबाव तटवर्ती बांध बी डी बन्धे पर निरन्तर बना हुआ है। नदी गौर्रैया नयन, कल्याणपुर,भरतपुर,पिपरपाती गांव के पास बन्धे को काट रही है। जिससे इस क्षेत्र के 60 से अधिक गांव के लोग भयभीत हैं। नदी की कटान से नौराही घाट के शिव मन्दिर को भी खतरा पैदा हो गया है। घाघरा नदी ठोकर नम्बर 5 से 15 तक को काट रही है।

पिपरपाती गांव के पास ठोकर नम्बर 13 को नदी तेजी से काट रही है जिससे इसका अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बन्धे और ठोकरों को बचाने के लिए बाढ़ खण्ड के अधिकारी चौकसी बरत रहे है। संवेदनशील स्थानों पर कटान रोकने के लिए निरन्तर प्रयास चल रहा है। बड़ी संख्या में मजदूरों को निरोधात्मक कार्यों के लिए लगाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बन्धे की सुरक्षा और नागरिकों के सहायता के लिए पीएसी के जवानों को तैनात करने के साथ ही सीमावर्ती थानो लालगंज,दुबौलिया,छावनी,परशुरामपुर के थानाध्यक्षों को चौकस रहकर बाढ पीडित क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और बन्धे पर नजर रखने का निर्देश दिए गए हैं। बन्धे पर वारलेस सेट लगाकर पल-पल की जानकारी ली जा रही है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के नागरिकों की चिकित्सा के लिए कई टीमें काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!