विवादित बयान देना आजम की बन चुकी है आदत, केस चलाकर भेजना चाहिए जेलः अमर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 02:31 PM

azam made controversial statement should be sent to jail amar

भारतीय सेना पर दिए विवादित बयान पर जहां सपा नेता आजम खान बीजेपी के निशाने पर है, वहीं सपा खेमे में भी आजम के खिलाफ वकालत शुरू हो गई है...

लखनऊः भारतीय सेना के खिलाफ दिए विवादित बयान पर जहां सपा नेता आजम खान बीजेपी के निशाने पर है, वहीं सपा खेमे में भी आजम के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। दरअसल पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने आजम के विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजम खान पर ईश-निंदा का केस चलना चाहिए। उन्हें जेल में रखना चाहिए। पता नहीं क्यों ये देश उन्हें बर्दाश्त कर रहा है।

आजम के खि‍लाफ चलें ईश-निंदा का केस 
अमर सिंह ने आगे कहा कि जो सैनिक देश की सीमा पर लड़ रहे हैं, अपनी जान की कुर्बानी दे रहे हैं। उनका हौसला बढ़ाने के बजाए आजम उन्हें रेपिस्ट कहकर उनका मनोबल गिरा रहे हैं। वो उस भारत को गाली दे रहे हैं जिस भारत ने उन्हें मंत्री बनाया। क्यों न उनके खिलाफ ईश-निंदा का केस चलाकर जेल में रखा जाए। अगर उन्हें भारत में इतनी ही दिक्कत है तो वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते।

इस तरह के बयान देना आजम की बन चुकी है आदत
साथ ही अमर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है। ये बयान परेशान करने वाला है। इस तरह के बयान देना उनकी आदत हो गई है। इससे पहले भी आजम ने भारत मां को डायन कहा था। उससे पहले पीएम मोदी को आतंकवादी बताने का दुस्साहस किया था। पता नहीं क्यों ये देश उन्हें बर्दाश्त कर रहा है।'

क्या था आजम का विवादित बयान?
गौरतलब है कि आजम खान ने मंगलवार देर रात सपा के कैम्प दफ्तर में कहा था कि, "कई लोग फौजी के या बेगुनाहों के सिर उतारते हैं। कई लोग हाथ काटते हैं, लेकिन महिला दहशतगर्द फौजियों के प्राइवेट पार्ट्स को काट कर ले गईं। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी, उन्हें सिर से शिकायत नहीं थी, पैर से भी नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, उसे वे अपने साथ ले गई। ये कितना बड़ा सन्देश है, हमें इस पर सोचना चाहिए।''

UP POLITICAL NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!