आजम खां और संगीत सोम में तीखी नोकझोंक

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2016 07:05 PM

azam khan and the shrill music mon altercation

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज संसदीय कार्यमंत्री मोहमद आजम खां और मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी रहे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक संगीत सोम के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज संसदीय कार्यमंत्री मोहम्मद आजम खां और मुजफरनगर दंगों के आरोपी रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संगीत सोम के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। प्रश्न प्रहर में अचानक आजम खां ने संगीत सोम पर निशाना साधते हुए कह दिया ‘‘आप वधशाला से अपनी संलिप्तता अलग कर लें।’’ सोम यह सुनते ही भड़क गये और अपनी सीट पर खड़े होकर आजम खां के खिलाफ बोलने लगे। संगीत सोम ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। 

खां ने कहा कि उनके पास श्री सोम के वधशाला में संलिप्तता संबंधी सबूत है और वह इसे सदन में पेश कर सकते हैं। उन्होंने सोम से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की घटनाओं से सबक लेने के लिए भी कहा। दोनों में नोकझोंक बढ़ते देख अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य किया। सोम मुजफरनगर दंगों के आरोपी रहे हैं और भाजपा के एक अन्य विधायक सुरेश राणा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका)के तहत निरूद्ध थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!