Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 04:04 PM
योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख कर रही हो, लेकिन आए दिन हो रही अपराधिक घटनाएं इस खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है। जहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची को द...
बुलंदशहरः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन हो रही अपराधिक घटनाएं इस खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है। जहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची को दरिंदों ने हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं इंसान की खाल पहले हुए इन हैवानों ने रेप के दौरान बच्ची का वीडियो भी बना लिया।
जानकारी के मुताबिक मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पीड़ित बच्ची की मानें तो वह गांव में ही रहने वाली अपनी एक दोस्त के घर जा रही थी। तभी एक युवक उसका पीछा करने लगा आैर सुनसान स्थान पर अकेला पाकर उसे दबाेच लिया। फिर उसे खेत में बने एक ट्यूवेल पर ले गया। इस दाैरान उसने अपने 5 साथियों को भी बुला लिया। यहां 2 दरिंदों ने उसके साथ रेप किया और बाकी
ने वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
किसी तरह से घर पहुंची पीड़िता ने सारी घटना परिजनाें काे बताई। परिजन तत्काल उसे थाने लेकर पहुंचे आैर रिपाेर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।