UP: 4 विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त, जानें कौन बना कहां का VC

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 09:43 AM

appointed new vice chancellors at 4 universities know where to make vc

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने 4 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। इनमें उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद, हर्टकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने 4 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। इनमें उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद, हर्टकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज विश्वविद्यालय फैजाबाद शाम‍िल हैं। यह जानकारी राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने दी।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग के प्रो. कमलेश्वर नाथ सिंह को यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. नरेन्द्र बहादुर सिंह को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर नियुक्त किया है।

ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के विभागाध्यक्ष पशुविज्ञान विभाग के प्रो. नीलिमा गुप्ता को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर तथा भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक प्रो. जी.सी. संधु को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद का कुलपति नियुक्त किया है। कुलपतियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!