Edited By ,Updated: 08 Feb, 2017 08:21 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने एक बार फिर अपनी जुबान खोल भाजपा के प्रति आग उगली है।
रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने एक बार फिर अपनी जुबान खोल भाजपा के प्रति आग उगली है। इस बार उनके निशाने पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज रहे। आज़म ने साक्षी महाराज को बलात्कारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शिष्या का दुष्कर्म किया था और इस मामले में वह जमानत पर चल रहे हैं।
देश के बादशाह ने जनता को ठगा
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए आज़म खान ने कहा कि देश के बादशाह ने जनता को ठगा है। आज़म ने कहा कि वह सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (नेता जी) के लिए गोली खाने को भी तैयार हैं।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें