CM ने शहीदों के परिजनों को दी 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Edited By ,Updated: 06 Dec, 2016 08:38 AM

akhilesh yadav  martyr  rupees

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां अपने सरकारी आवास पर शहीद संजय कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, शशांक कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार बिष्ट तथा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां अपने सरकारी आवास पर शहीद संजय कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, शशांक कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार बिष्ट तथा मुख्य आरक्षी स्व. त्रिलोक तिवारी के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया आर्थिक सहायता का चैक
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद जौनपुर के शहीद संजय कुमार उप निरीक्षक टी.161 बटालियन सीआरपीएफ श्रीनगर की पत्नी नीतू सिंह, जनपद गाजीपुर के शहीद मनोज कुमार कुशवाहा सैनिक 57 आरआर बटालियन माछिल सैक्टर, जम्मू-कश्मीर की पत्नी मंजू देवी, जनपद गाजीपुर के ही शहीद शशांक कुमार सिंह सैनिक 57 आरआर बटालियन माछिल सैक्टर जम्मू-कश्मीर के पिता अरुण कुमार सिंह तथा जनपद मेरठ के शहीद देवेन्द्र कुमार बिष्ट उपनिरीक्षक 47 बटालियन सीआरपीएफ जनपद सुकमा छत्तीसगढ़ की पत्नी कौमादी देवी को मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया।

इसके अलावा जनपद कैमूर बिहार के स्व. त्रिलोक तिवारी मुख्य आरक्षी जौनपुर की पत्नी उर्मिला देवी को भी यादव ने आर्थिक मदद का चैक प्रदान किया। तिवारी को कोतवाली जौनपुर क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान अपराधियों द्वारा वाहन से कुचल दिया गया था। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!