CM योगी के आगरा पहुंचने पर अखिलेश का ट्वीट- ये प्यार का तीर्थ, यहां आते रहना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 10:12 AM

akhilesh tweet on reaching agra of cm yogi

ताज विवाद के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए है। सीएम योगी के आगरा पहुंचने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है...

लखनऊः ताज विवाद के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए हैं। सीएम योगी के आगरा पहुंचने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
               PunjabKesari
अखिलेश ने ताजमहल की तस्वीर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘‘ये है जमुना किनारे खड़े ताज का कहना, ये है प्यार का तीर्थ, यहां भी आते रहना।’’ अखिलेश के इस ट्वीट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार रीट्वीट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ताजमहल को लेकर विवाद चल रहा था। विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय इतिहास पर धब्बा बताया था। वहीं बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि यहां पहले शिव मंदिर था। वहीं कुछ अन्य राजनेताओं ने इस विश्व धरोहर स्थल को भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक का प्रतिनिधित्व न करने वाला बताया था। पर्यटन जगत के कई दिग्गजों को आशा है कि मुख्यमंत्री के दौरे से इस विवाद पर विराम लग जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!