अखिलेश ने शिवपाल गुट के 9 मंत्रियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Edited By ,Updated: 09 Feb, 2017 11:43 AM

akhilesh shivpal bloc ministers showed 9 out of party

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करने और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में विधान परिषद के पूर्व सदस्य राकेश सिंह राना समेत 9 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) ने अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करने और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में विधान परिषद के पूर्व सदस्य राकेश सिंह राना समेत 9 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करने, अनुशासनहीन आचरण तथा पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोपी नेताओं हाथरस के पूर्व एम.एल.सी. राकेश सिंह राना को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
उन्होंने बताया कि राना पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में सिकंदराराऊ से चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के हाथरस जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं अवनीश सिसोदिया को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने और अनुशासनहीन आचरण के लिए बरेली के पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव और झांसी के ब्लाक प्रमुख बंगरा श्रीमती शशि यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बंगरा लेखराज सिंह यादव एवं पूर्व पदाधिकारी मऊ रानीपुर हाजी महमूद को भी पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

सपा राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए 9 नामित
सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी में 9 सचिव जबकि एक विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी अध्यक्ष की सहमति पर कुंवर प्रताप सिंह(गोरखपुर) इंद्रजीत सिंह यादव(बांदा), शकील अहमद और शिवचरन कश्यप(सुल्तानपुर) को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा राम गोपाल सिंह(गाजीपुर) योगेश सिंह यादव(बरेली) राजेंद्र सिंह कुशवाहा और इलाहीबक्श उस्मानी(आगरा) तथा शमीम अंसारी(वाराणसी) को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है। इसके अलावा दिलीप कल्याणपुरी लखनऊ को राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तम ने उम्मीद जताई है कि उक्त सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!